फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने किया बाजार को सैनिटाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर को संक्रमण मुक्त कराए जाने को लेकर इंडियन रेडक्रॉस एवं नारायण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर सैनिटाइजेशन अभियान जोरदारी के साथ चलाया जा रहा है। रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन केके सक्सेना एवं नारायण कालेज के चेयरमैन इंजीनियर हरि किशोर तिवारी के निर्देशन में चलाए जा रहा अभियान मंगलवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की देखरेख में शहर के प्रमुख बाजारों में चलाया गया।
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रशांत कुमार ने रामगंज चौराहा पर झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया। अभियान के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने रामगंज, साबितगंज, नया शहर, पुराना बस स्टैंड, गुरुद्वारा रोड, रोडवेज बस स्टैंड, नेविल रोड के बाजारों को सैनिटाइज किया। इस दौरान घरों और दुकानों के दरवाजों और खिड़कियों पर स्प्रे के जरिए सैनिटाइज किया। साथ ही लोगों से कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जागरूक किया।
सैनिटाइज में जिलाध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल, उपाध्यक्ष हरिशंकर पटेल, महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन, कोषाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान, जिला प्रभारी जिला मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष लल्लू बार्शी, मंत्री संजीव राजपूत, इकरार अहमद, महिला जिलाध्यक्ष मीना सिंह राजपूत, रंजीत सिंह कुशवाहा, अभिषेक जैन, ऋषभ जैन, गोलू, पारस जैन, हसनैन अहमद के अलावा अपना दल एस के जिलाध्यक्ष विकास शाक्य, आकाशदीप गौर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें