फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बुजुर्ग का शव फांसी पर लटकता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। भरेह थानाक्षेत्र के निवी गांव से एक सप्ताह पहले लापता हुए मुलायम सिंह (70) का शव मंगलवार को भरेह के जंगल में बबूल के पेड़ से लटकता मिला है। प्रथम दृष्टया पुलिस मामला आत्महत्या का मान रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी गोविंद हरि वर्मा ने बताया कि मुलायम सिंह का 11 मई को परिजनों से किसी बात पर विवाद हो गया था। इससे वह नाराज होकर घर से बाहर निकल गए थे। इसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं था। परिजनों ने हर जगह उनकी तलाश की। उनका कोई पता नहीं चला।
मंगलवार की सुबह कुछ लोगों ने भरेह के जंगल में बबूल के पेड़ से मुलायम सिंह का शव फांसी से लटकता देखा। इसकी सूचना पुलिस और मुलायम के परिजनों को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। साथ ही परिजनों व ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से उतारा। थाना प्रभारी का कहना है कि मुलायम सिंह के परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। फिर तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें