निवाड़ीकला। गांवों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के साथ अब गांव की सरकारें भी हरकत में आ गई हैं। दूसरे प्रदेशों और जिलों से आए लोगों के लिए परिषदीय विद्यालयों और पंचायत घरों में क्वारंटीन सेंटर बना दिए गए हैं।
बीते सात मई को अमर उजाला ने ग्रामीण क्षेत्र के इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद एडीओ पंचायत ने जल्द ही सेंटर बनाए जाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में निवाड़ीकला, अहेरीपुर, टडवा सहित कई पंचायतों में क्वारंटीन सेंटर बना दिए गए हैं।