इटावा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भगवानदास ने बताया जनपद में कोरोना के बढ़ते संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण पर जोर दे रहा है। कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की भी अपील की जा रही है।
संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण जरूर कराएं। कोरोना से बचने के लिए टीके की दोनों डोज जरूरी हैं। इसके अलावा मास्क, शारीरिक दूरी व साफ सफाई का खास ख्याल रखें। कम से कम घर से बाहर जाएं। भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें।
भरथना सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित दीक्षित ने गांवों में भ्रमण किया। घर घर जाकर लोगों को जागरूक किया गया। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग टीकाकरण कराएं। उन्होंने ग्रामीणों की शंकाओं को दूर करते हुए सभी को टीकाकरण कराने के लिए प्रोत्साहित किया। आशा संगिनी ने ग्रामीणों को बताया इस समय बुखार आने पर लापरवाही न करें और कोविड जांच कराकर अपना उपचार कराएं।
टीकाकरण से संक्रमण को नियंत्रित किया जा सकता है। टीका लगवाने के बाद जो साइड इफेक्ट होते हैं। वह सामान्य तौर पर एक-दो दिन में ठीक हो जाते हैं। सभी ग्रामीण एक दूसरे को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करें जिससे संक्रमण से बचा जा सके। (संवाद)