फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में कोरोना से दूसरी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में बुधवार को एक और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। तीन दिन के अंदर यह दूसरी मौत है। सीएमओ ने बताया कि मृतक किशोर सात साल से पैरालिसिस से पीड़ित था। उसका ग्वालियर में इलाज चल रहा था। वहीं बुधवार को जिले में 150 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें 10 चिकित्सक, 33 बच्चे व 68 महिलाएं शामिल हैं। संक्रमितों की कुल संख्या 693 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले तीन दिनों में 332 मरीज मिल चुके हैं। 17 जनवरी को 100, 18 को 82 व 19 को 150 मिले हैं। बुधवार को सबसे ज्यादा 48 संक्रमित शहर के अली कालोनी में मिले हैं। वहीं मालियन टोला में 13, ग्राम हरदोई सैफई में 11, गीतपुरम कालोनी में छह, जिला कारागार में दो तथा चिकित्सा विश्वविद्यालय में 26 संक्रमित मिले हैं।
सीएमओ डॉ. भगवान दास ने बताया कि मृतक किशोर की तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार को परिजन जिला अस्पताल लाए थे। एमआरआई जांच के लिए उसे सैफई रेफर किया गया था। सैफई में ही जांच में वह कोरोना पॉजिटिव निकला था। उन्होंने बताया कि लोगों से इस समय सतर्कता बरतने, मास्क व सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की जरूरत है। खांसी, जुकाम, बुखार होने पर कोरोना जांच कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें