इटावा। कोरोना में जाने गंवाने वालों के परिजनों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके लिए कलक्ट्रेट स्थित राजस्व अतिथि गृह में आवेदन प्राप्ति सेल की स्थापना की गई है। यहां पर आश्रित अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
एडीएम जय प्रकाश ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों को परिजनों को 50 हजार प्रति मृतक अनुग्रह सहायता दी जानी है। यह धनराशि राज्य आपदा मोचक निधि(एसडीआरएफ) से प्रदान की जाएगी।
बताया कि आवेदन पत्र के साथ आरटीपीसीआर/एंटीजन रिपोर्ट/सीटी स्कैन की रिपोर्ट(जिससे कोविड प्रमाणिक हो), मृत्यु प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड(मृतक एवं आवेदक), पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र छाया प्रति संलग्न किया जाएगा।