फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ निकाली रैली

Tue, 14 Apr 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान मजदूर विरोधी केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ  जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदय भान सिंह यादव के नेतृत्व में जनसंपर्क यात्रा निकाली गई। सभी कांग्रेस ग्राम कैस्त स्थित डा. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के समझ इकट्ठा हुए। इसके बाद वहां से यात्रा पर निकल पड़े।
विज्ञापन


संपर्क यात्रा में कांग्रेसजन पार्टी के झंडे लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ  नारे लगाते हुए चल रहे थे। उन्होंने लोगों से 19 अप्रैल को किसान रैली में शामिल होने को कहा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूरज सिंह यादव ने कहा कि मोदी सरकार पूजीपतियों की हितैषी है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदय भान सिंह यादव, उपाध्यक्ष लक्ष्मीचन्द्र दीक्षित आदि ने भी लोगों को संबोधित किया।

रैली में रामनरेश यादव, तुलसीदास शुक्ला, संजय दोहरे, अरुण यादव, सरवर अली, शेष पाल सिंह यादव, रजनीश यादव, विक्त्रस्म सिंह, यादवेन्द्र सिंह, बृज किशोर शाक्य, प्रशांत यादव , रक्षपाल सिंह, रविकांत, सुनील कुमार, अनुज यादव, सोवरन सिंह, छंगेलाल आदि  शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें