फोटो 24 पत्रकारों से वार्ता करते केशव प्रसाद मौर्य। स्रोत सोशल मीडिया
इटावा। कांग्रेसी अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। यह बात सोमवार को मैनपुरी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सैफई हवाई पट्टी पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पिता पर कांग्रेसियों की ओर से की गई टिप्पणी की निंदा की। कहा कि इसके लिए कांग्रेस नेताओं को प्रधानमंत्री और पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। बोले कि राहुल गांधी तो पहले से प्रधानमंत्री के खिलाफ बयानबाजी करते रहते थे, लेकिन अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे भी इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। संवाद