कलक्ट्रेट में आमरण अनशन पर बैठी महिला से बात करते कांग्रेस नेता अरुण यादव
- फोटो : ETAWHA
इटावा। पति की हत्या के बाद पति का हिस्सा न मिलने तथा देवरों से तंग आकर कलक्ट्रेट में अनशन पर बैठी महिला ने कांग्रेसी नेता अरुण यादव और सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासन के बाद तीसरे दिन अनशन खत्म कर दिया है।
भरथना के ग्राम नगला नगरु निवासी मीरा देवी ने बताया कि उसके पति अनिल कुमार की हत्या तीनों देवरों ने एक जुलाई 2013 को कर दी थी। मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। अब राजीनामा का दबाव बनाया जा रहा है, साथ ही पति की चल अचल से हिस्सा न देकर उत्पीड़न कर रहे हैं। बताया कि उसे अपनी दो नाबालिग पुत्रियां के भविष्य की चिंता है। न्याय मिलने की वजह से आमरण अनशन पर बैठे थे। सिटी मजिस्ट्रेट सत्येंद्र नाथ शुक्ला के आश्वासन पर अनशन खत्म कर दिया। बताया कि कांग्रेस के पूर्व युवा जिलाध्यक्ष अरुण यादव भी उनसे मिलने आए थे और समस्या सुनने के बाद न्याय दिलाने का भरोसा दिया था।