फोटो संख्या 38 : डीडीओ डीडी वर्मा बिजौली गांव में निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते
- फोटो : ETAWHA
महेवा। जिला विकास अधिकारी डीडी वर्मा ने ब्लॉक महेवा की ग्राम पंचायत बिजौली में निरीक्षण किया। निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। दरअसल, अमर उजाला की प्रकाशित खबर खेल मैदान में भरा पानी को संज्ञात में लेते हुए अधिकारी निरीक्षण को पहुंचे थे। उन्होंने खेल मैदान में पानी निकासी के लिए नाली बनवाने को भी कहा।
जिला विकास अधिकारी वर्मा ने ब्लॉक सभागार महेवा में आयोजित बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ गोष्ठी में प्रतिभाग करने के बाद निवाड़ीकला में निर्मित होने वाले मिनी स्टेडियम की जगह को देखा। उसके बाद वह ग्राम पंचायत इंगुर्री गये जहां ओपन जिम के निर्माण को देखा। एक सप्ताह में कार्य को प्रधान सुबोध चौहान व सचिव मनोज मिश्रा से पूर्ण कराने को कहा। गत दिवस अमर उजाला की ओर से प्रकाशित खबर मैदान में भरा पानी, बच्चे कहां जाए खेलने का मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संज्ञान लेने के बाद स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने जलनिकासी के लिए 120 मीटर लंबी नाली बनवाने के लिए प्रधान व सचिव को निर्देश दिए।
देर शाम उन्होंने ब्लॉक मुख्यालय आकर निरीक्षण किया व परिसर में साफ सफाई दुरुस्त रखने ,गर्मी आने से पहले पानी की समुचित व्यवस्था रखने ,ग्रामो में विकास कार्यो में तेजी लाने व पेयजल तथा जलनिकास की समस्या का निराकरण वरीयता से कराने का खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिया ।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी महेवा सतीश चंद्र पांडेय ,सहायक विकास अधिकारी पंचायत महेवा श्याम वरन राजपूत ,सचिव मनोज मिश्रा ,रामेंद्र सिंह, बृजेंद्र धनगर आदि मौजूद रहे ।