फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का काम फरवरी में पूरा करें

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। अपर मुख्य सचिव गृह और यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने शनिवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे निर्माण का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वहां चल रहे ओवरब्रिज निर्माण की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने निर्माण के काम में लगी कंपनी दिलीप बिल्डकॉन और यूपीडा के अधिकारियों को निर्देश किया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माण का काम फरवरी के महीने में पूरा करें।
अपर मुख्य सचिव गृह और यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी शनिवार को लगभग दो बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से होते हुए आगरा जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे कुदरैल गांव के पास जुड़ना है। इसी को लेकर सारी कवायद चल रही है।
विज्ञापन

कुदरैल के पास से गुजरने पर अपर मुख्य सचिव गोलचक्कर पर रुके और यूपीडा एवं दिलीप बिल्डकॉन कंपनी के अफसरों से बात की। उन्होंने निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया।
कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे सरकार की प्राथमिकता वाली परियोजनाओं में से एक है, इसलिए निर्माण फरवरी महीने में हर हाल में पूरा करें। उन्हें अधिकारियों ने काम पूरा करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

उन्होंने निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के कुदरैल के पास गोलचक्कर का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें