फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल की चुनाव आयोग से शिकायत

Fri, 16 Jan 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक टीवी चैनल को दिए गए साक्षात्कार में ‘कांग्रेस को वोट देना-वोट कुं ए में डालना’ बयान के बाद जिले के कांग्रेसियों ने ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद के जरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इटावा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपते हुए केजरीवाल के बयान पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन


शिकायती पत्र की एक-एक कॉपी चुनाव आयोग और राष्ट्रपति को भी भेजी गई है। जिसमें ‘आप’ संयोजक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पेशे से अधिवक्ता प्रशांत कुमार दुबे ने 9 जनवरी को एक टीवी चैनल पर प्रसारित साक्षात्कार का हवाला देते हुए बताया कि साक्षात्कार में ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि ‘कांग्रेस को वोट मत देना, कांग्रेस कहीं पर भी टक्कर में नही है, कांग्रेस को वोट देना-वोट को कुएं में डालना है।’

श्री दुबे ने बताया कि पूरे देश में प्रसारित किए गए इस साक्षात्कार से कांग्रेस कार्यकर्ताआें में आक्रोश व्याप्त है। चुनाव आयोग तथा सरकार सभी से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करता है। इस व्यवस्था को आप के नेता द्वारा चुनौती दी जा रही है।
विज्ञापन


श्री दुबे ने बताया कि संविधान के अनुसार लोकतंत्र में मतदाता आजाद है। वह किसी भी प्रत्याशी को अपना मत दे सकता है। इसके अलावा वह नोटा का भी उपयोग कर सकता है। अमुक पार्टी को वोट न दें, यह कहने का अधिकार किसी को नहीं है।

यदि कोई भी ऐसा करता है तो यह संविधान का उल्लंघन है। इस तरह का बयान देने वाले केजरीवाल के खिलाफ  कानूनी कार्रवाई की जाए। यह भारतीय दंड संहिता  की धारा 500,505 व री प्रजेंटेशन ऑफ द पीपुल एक्ट की धारा 125 का उल्लंघन है। शिकायतकर्ताओं में अधिवक्ता सुनील कुमार, विष्णुकांत मिश्रा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें