फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कहीं सामुदायिक शौचालयों पर ताला तो कहीं टैंक ओवरफ्लो

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निवाड़ीकला। ब्लॉक महेवा की ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों के संचालन की हकीकत बुधवार को औचक निरीक्षण में सामने आ गई। एडीओ पंचायत इंद्रपाल सिंह भदौरिया ने कई शौचालयों में ताला लगा, सफाई बदहाल और तकनीकी खामियां पाइन।
विज्ञापन




अहेरीपुर में शौचालय बंद मिला और केयरटेकर भी मौजूद नहीं थी। एडीओ ने नाराजगी जताते हुए केयरटेकर का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। निवाड़ी कला में शौचालय की समरसेबल खराब मिली और टाइल्स भी टूटी हुई थिन। ग्राम सचिव बब्बू राजा को तत्काल मरम्मत कराने को कहा गया। टड़वा इस्माइलपुर में केयरटेकर ने शौचालय का टैंक भरा होने की जानकारी दी, जिस पर सचिव विकास यादव को टैंक खाली कराने के निर्देश दिए गए। जगमोहनपुर और इंद्रावखी में भी कमियां मिलिन, जिन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए। एडीओ ने सफाई कर्मियों और केयरटेकरों को समय से ड्यूटी करने और नियमित सफाई रखने की हिदायत दी। उन्होंने लापरवाही पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें