फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक उम्र के नए मतदाता देख मंडलायुक्त ने पूछे सवाल

विज्ञापन
commissioner - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में जिन नए मतदाताओं के आवेदन फार्म अस्वीकृत किए गए हैं। उनकी फिर से स्कूटनी कर लें। जिससे पारदर्शिता बनी रही। फार्म अस्वीकृत होने का कारण स्पष्ट किया जा सके। इसके लिए बूथवार सूचनाएं एकत्रित की जाएं। मंडलायुक्त कानपुर डॉ. राजशेखर ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक में मातहतों को यह निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बीएलओ ने पुनरीक्षण के दौरान जो फार्म-6, फार्म-7 भरवाए थे, उनका सत्यापन करवा लें। इसके पहले जसवंतनगर में निरीक्षण के दौरान अधिक उम्र की मतदाताओं के नाम नई सूची में देखकर मंडलायुक्त ने बीएलओ से सवाल किए। जसवंतनगर संवाद प्रतिनिधि के अनुसार हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर उन्होंने बूथ नंबर 90 के बीएलओ अंसार हुसैन वारसी की बनाई सूची देखी। जिसमें मोहल्ला लुधपुरा में एक परिवार के कुछ लोग नए मतदाता बने थे। जिनकी उम्र 35 से 51 के बीच थी। जिस पर आयुक्त ने बीएलओ से पूछा कि इतनी अधिक उम्र में नए वोट कैसे बने, इनके वोट कहीं न कहीं पहले रहे होंगे। जिस पर जानकारी मिली कि यह परिवार हरियाणा के गुरुग्राम में मजदूरी करता था।
कोरोना के समय अपने घर लौट आया। लंबे समय से बाहर रहने के कारण उनके वोट नहीं बने थे। मंडलायुक्त ने बूथ संख्या 91 की बीएलओ किरण से निरस्त हुए वोटों के संबंध में जानकारी ली। बताया कि उनके बूथ से जुड़े कई वोटर कोरोना काल में दिवंगत हुए थे। कई नए बने वोटरों को फोन कर आयुक्त ने उनसे उनके परिवार की जानकारी ली। उन्होंने बीएलओ किरण को प्रशस्ति पत्र देने का निर्देश दिया। बूथ संख्या 92 पर फिरोज खान तथा बूथ संख्या 93 पर सुभाष चंद्र यादव से भी बातचीत की।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी श्रुति सिंह, अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश, तहसीलदार जसवंतनगर अशोक कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अविनाश चौधरी आदि मौजूद रहे।
इटावा। आयुक्त राजशेखर ने बढ़पुरा ब्लाक के गांव काधनी में स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोशाला में 200 की क्षमता के सापेक्ष 197 गोवंश संरक्षित मिले। 2 पशु बीमार बताए गए। उन्होंने दवाइयों की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी की। उन्होंने बीमार गोवंश का रिकार्ड उपलब्ध कराने, उनकी देखरेख व समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए। इस दौरान खंड विकास अधिकारी बढ़पुरा प्रशांत कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें