होली मिलन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ विधायक सरिता भदौरिया
- फोटो : ETAWAH
इटावा। भाजपा की सदर विधायक सरिता भदौरिया के मकसूदपुरा स्थित आवास पर शुक्रवार को होली मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने फाग गाए। रंग और गुलाल लगाकर उत्साह के साथ त्योहार मनाया। लगातार दूसरी बार भाजपा की सरकार बनने और सदर सीट से सरिता भदौरिया के दूसरी बार विधायक बनने से खुशी दोगुनी थी।
इस अवसर पर विधायक ने सभी को शुभकामनाएं दीं। चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहतन के लिए आभार जताया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विक्रम अग्रवाल, विवेक भदौरिया, जिला मंत्री डा. ज्योति वर्मा, पूर्व विधायक रघुराज सिंह शाक्य व शिव प्रसाद यादव, गोपाल मोहन शर्मा, ब्लाक प्रमुख गणेश राजपूत, विकास भदौरिया, दिलीप मिश्रा, अनंत अग्रवाल, कृष्ण मुरारी गुप्ता, बादशाह राजपूत, प्रदीप अग्रवाल, शरद बाजपेई आदि उपस्थित रहे। (संवाद)