बकेवर। शुक्रवार रात थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के बिजौली चौकी इंचार्ज अनुज कुमार ने बताया कि डेढ़ माह पूर्व बिजौली से चोरी गये मोबाइल फोन को लेकर दो चोर बकेवर कस्बे के कांशीराम कॉलोनी के पास खड़े थे। तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
पकड़े गए लोगों में राजवीर व शेरखान निवासीगण ग्राम नागरी थाना जसवंतनगर इटावा के पास चोरी के तीन मोबाइल बरामद हुए हैं। (संवाद)