फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, 10 मीटर रही दृश्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ठंड ने एक बार फिर से जोरदार वापसी की है। शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता मात्र 10 मीटर तक रही। वहीं मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों तक ऐसी ही सर्दी और गलन रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

सुबह करीब पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं, जिससे ठंड और अधिक बढ़ गई। वाहन चालक हेडलाइट जलाकर बेहद धीमी गति से वाहन चलाते दिखाई दिए। राहगीरों और मजदूरों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। दोपहर करीब 12 बजे कुछ समय के लिए हल्की धूप जरूर निकली लेकिन इसका ठंड पर खास असर नहीं पड़ा।
शाम होते-होते मौसम ने फिर करवट ली और गलन ने परेशान किया। इस बीच शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के साथ ही न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि 19 जनवरी से कानपुर परिक्षेत्र में बादलों की आवाजाही बढ़ने का अनुमान है। इससे रात का पारा चढ़ेगा लेकिन कोहरे का कहर अभी बरकरार रहेगा। बताया कि सप्ताह के शुरुआती दो से तीन दिनों तक जिले में बारिश के आसार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें