फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: अलाव की चिंगारी से छप्पर में लगी आग, भैंस झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। बाहरपुर गांव में शनिवार की सुबह घर के सामने बंधी भैंस के पास जलाए गए अलाव की चिंगारी उड़कर छप्पर में जा गिरी। इससे छप्पर में आग लग गई। छप्पर धू-धूकर जलने लगा। आग और धुएं को देखकर पशु स्वामी नासिर व उसके परिजन मौके पर दौड़ पड़े। किसी तरह छप्पर के नीचे बंधी भैंस को बाहर निकाला। इसके बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक आग की चपेट में आने से दुधारू भैंस झुलस गई। पीड़ित नासिर ने बताया कि सुबह घर के सामने अलाव जल रहा था, उसी दौरान चिंगारी उड़कर छप्पर में गिर गई। इससे यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें