फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कोयला और लकड़ी के दाम बढ़े, व्यापारी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पिछले एक महीने के भीतर कोयला और लकड़ी के दामों में आई वृद्धि ने आम लोगों के साथ-साथ छोटे कारोबारियों की कमर तोड़ दी है। कॉमर्शियल सिलिंडर के दाम बढ़ने से एक बार फिर लकड़ी और कोयले के दाम बढ़े हैं। नेबिल सड़क स्थित कोयला की दुकान संचालक नवनीत जैन ने बताया कि अप्रैल में कोयला लगभग 25 से 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मिल रहा था। अब कीमत बढ़कर 35 से 40 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। यह लगभग 33 प्रतिशत की वृद्धि एक साथ हुई है। इसी प्रकार, लकड़ी के दामों में भी लगभग 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है, जिससे यह आम उपभोक्ताओं के लिए और भी महंगी हो गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाजार में कोयला और लकड़ी की आपूर्ति में आई कमी से लगातार दाम बढ़ रहे हैं। ईंधन की कीमतों में उछाल के कारण ढुलाई और परिवहन लागत में भी वृद्धि हुई है, जिसका सीधा असर अंतिम उत्पाद की कीमत पर पड़ रहा है। नवनीत जैन ने बताया कि गर्मी के मौसम के आगमन और शादी-ब्याह जैसे आयोजनों के सीजन में, ईंधन की मांग में अचानक वृद्धि देखी गई है। इस बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए आपूर्ति कम पड़ने से कीमतें बढ़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें