फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में व्यापारी की मौत

विज्ञापन
मृतक अश्वनी कुमार दुबे की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। बकेवर-भरथना मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार व्यापारी की मौत हो गई। चालक पिकअप छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

कुअरा गांव निवासी अश्वनी कुमार दुबे उर्फ पिंटू भूसे का व्यापार करते थे। रोज की तरह गुरुवार सुबह भी वह काम से इटावा आए हुए थे। रात में 9:30 बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान बकेवर-भरथना मार्ग पर इनरोसी गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में अश्वनी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने उन्हें सैफई पीजीआई रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उन्हें आगरा के निजी अस्पताल ले जाने लगे। रात दो बजे रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। व्यापारी की मौत से पत्नी अनीता, बेटे दिव्यांशु, हर्ष और बेटी श्रद्घा का रो- रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें