फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 फीट सड़क 20 में सिमटी, लगता है जाम

विज्ञापन
कस्बा ऊसराहार की 80 फीट चौड़ी सड़क सकरी होने से लगा जाम - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
ताखा। कस्बा ऊसराहार में बनी 80 फीट चौड़ी सड़क डिवाइडर न बनने से 20 फीट में सिमटकर रह गई है। इससे अक्सर जाम लगने के कारण लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

वर्ष 2014 में अखिलेश यादव की सपा सरकार ने ऊसराहार में बिधूना रोड नगला लछी से लेकर किशनी रोड सरसई नावर तिराहे से आगे तक 1600 मीटर लंबी 80 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण कराया गया था। सड़क के बीच डिवाइडर नहीं बनाया गया। इससे दोनों तरफ के दुकानदारों ने सड़क पर अतिक्रमण करना शुरू कर दिया। वाहनों को निकलने के लिए मात्र 20 फीट सड़क शेष है। इससे कस्बा में आए दिन जाम लगता है। कई बार मांग के बावजूद अभियान चलाकर अतिक्रमण नहीं हटवाया गया।
विज्ञापन

प्रधान संजीव कश्यप का कहना है कि आठ साल बाद भी डिवाइडर न बनने से कस्बे में चौड़ी सड़क का कोई मतलब नहीं रहा। अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन को आगे आना चाहिए। व्यापारी उमेश गुप्ता ने कहा कि सभी दुकानदारों को खुद ही सड़क पर अतिक्रमण नहीं करना चाहिए। जाम से वाहन निकालने में लोगों को हर रोज समस्या से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें