फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में भिड़े दो पक्ष, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर के रामलीला रोड पर रविवार रात मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों से पथराव भी हुआ। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों से सात लोगों को हिरासत में लेकर उनका शांतिभंग में चालान किया।
विज्ञापन

कोतवाली थाना प्रभारी टीपी वर्मा ने बताया कि रविवार रात करीब दस बजे रामलीला रोड के पास दो पक्षों में झगड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस पहुंची और दोनों पक्ष के कुल सात लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की। पकड़े गए लोगों में रामलीला रोड पेच मोहल्ला निवासी पहला पक्ष बंटू, अंशुल, मोनू राठौर और श्रीनारायण का है। दूसरे पक्ष से शिवनारायण मडै़या निवासी नितिन, क्रांति कुमार और रोहित शामिल हैं। इन सभी को सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें