फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

विज्ञापन
फोटो संख्या 02- बैंक मैनेजर को रुपये वापस करते भानु त्रिपाठी - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
बकेवर। बैंक से भुगतान में अधिक मिले 50 हजार रुपये किसान ने बैंक कैशियर को लौटाकर ईमानदारी दिखाई।
विज्ञापन

कुड़रिया गांव निवासी भानु त्रिपाठी अपने पिता विजय बहादुर के साथ कस्बा बकेवर स्थित सेंट्रल बैंक शाखा से अपने बचत खाते से कुछ रुपये निकालने गए थे। रुपये निकालने के दौरान बैंक के कैशियर ने उन्हें विड्रॉल में भरी गई राशि से 50 हजार रुपये अधिक का भुगतान दे दिया। रुपये थैले में डालकर बिना गिनती किए भानु त्रिपाठी अपने पिता के साथ घर लौट आए। रुपये का थैला घर में रखकर खेतों पर चले गए।
विज्ञापन

कुछ देर बाद बैंक से फोन कर 50 हजार रुपये अधिक दिए जाने की जानकारी बैंक कैशियर ने दी। भानु त्रिपाठी ने रुपये गिने तो उसमें 50 हजार रुपये ज्यादा थे। इस पर उन्होंने 50 हजार रुपये बैंक मैनेजर बृजेश कुमार को वापस कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें