फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों खर्च, फिर भी न मिला, शुद्ध और सस्ता पानी

विज्ञापन
बहेड़ा गांव में बना आरओ प्लांट - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। 34 ग्राम पंचायतों में दो साल पहले लगाए गए आरओ वाटर प्लांट में आधे से ज्यादा बंद पड़े है। कहीं पंप खराब है तो कहीं बिजली के कनेक्शन नहीं हो सके हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र में शुद्ध और सस्ता पानी नहीं मिल रहा है। कई प्लांट का तो दो साल से ताला तक नहीं खुला है। हर आरओ प्लांट पर दो से तीन लाख रुपये खर्च हुए थे।
विज्ञापन

पांच ग्राम पंचायतों में आरओ प्लांट लगवाए गए थे। इनमें चार बंद पड़े हैं। केवल चौबिया का प्लांट चल रहा है। जसवंतनगर में खेड़ा बुजुर्ग, धरवार, जसोहन, सैफई के खरदूली, हैंवरा, हरदोई प्लांट बंद पड़े हैं। बढ़पुरा में कामेत को छोड़कर मानिकपुर विसू, प्रतापनेर बंद पड़े हैं। भरथना विकास खंड में बिरारी, सिंहुआ, पालीखुर्द, रमायन और साम्हों के प्लांट भी बंद हैं।
2019 वर्ष में पांच ग्राम पंचायतों में यह योजना शुरू की गई। बहेड़ा ,लुधियानी, नबादाखुर्दकला, इंगुर्री में प्लांट तैयार होकर चालू कर दिए गए। समूह से जुड़ी महिलाओं को इनके संचालन की जिम्मेदारी दे दी गई थी। अहेरीपुर में प्लांट नहीं लग पाया था। लुधियानी ग्राम पंचायत में प्लांट दिसंबर 2020 से ही तकनीकी खामी के चलते बंद हैं। बहेड़ा में प्लांट की संचालिका सुधा तिवारी ने बताया वह प्रतिदिन दो सौ से तीन सौ रुपये कमा लेती है।
विज्ञापन

यह योजना ब्लाक चकरनगर में ठप पड़ी हैं। क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायत हनुमंतपुरा, कुंदोल, सिंडोस में वर्ष 2019 में वन विलेज वन आरओ योजना के तहत ग्राम पंचायत निधि की चार लाख की लागत से आरओ लगवाया गया था। स्थापना के बाद से ही आरो प्लांट को पंचायत भवनों में कैद कर दिया गया। ग्रामीणों को एक दिन भी शुद्ध पानी नसीब नहीं हो सका है। सिंडोस ग्राम प्रधान सज्जन राजावत ने बताया कि हमारे कार्यकाल से पहले ही ग्राम पंचायत में आरओ प्लांट आ गया था। खंड विकास कार्यालय के कर्मचारियों की लापरवाही से आज तक चालू नहीं हो सका है। हनुमंत पुरा प्रधान सीमा देवी ने बताया कि हमारी पंचायत का आरओ प्लांट स्थापना के बाद से ही खराब पड़ा हुआ है। कुंदौल प्रधान प्रतिनिधि छोटे चौहान ने बताया कि आरओ प्लांट पहले से ही खराब पड़ा है। खंड विकास अधिकारी चकरनगर सतीश चंद्र पांडे ने बताया कि पंचायतों में लगे आरओ प्लांट ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी है।
चुनाव प्रक्रिया पूरी होते ही सबसे पहले आरओ वाटर प्लांटों पर ध्यान दिया जाएगा। कमियों को अन्य विभागों के समन्वय से दूर किया जाएगा। गर्मी आने से पहले सभी प्लांट चालू कराए जाएंगे।
विज्ञापन

- ब्रज मोहन, उपायुक्त स्वत: रोजगार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें