फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूम रहा तेंदुआ, बीहड़ में न जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। सेंचुरी क्षेत्राधिकारी हरि किशोर शुक्ला ने ग्रामीणों से कहा है कि खेरा मंदिर के आसपास बीहड़ में तीन किलोमीटर दूर तक ग्रामीण बकरियां और जानवरों को चराने न जाएं। बीहड़ में तेंदुआ का परिवार विचरण कर रहा है। तेंदुआ दिखने पर थाली आदि बजाकर शोर करें। इससे वह भाग जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले 15 दिनों से डिभौली गांव से लेकर नीमडांडा तक तेंदुआ की चहल कदमी निरंतर देखी जा रही है। वह कई जानवरों का अपना निवाला बना चुका है। कम से कम खेरा मंदिर के चारों ओर तीन किलोमीटर के जंगल में किसी भी काम से न जाएं। तेंदुआ जंगल में अपने परिवार के साथ देखा जा रहा है। चकरनगर बस्ती ,नीमडांड़ा ,सगरा,डिंभोली के ग्रामीणों की सूचना पर जंगल में कांबिंग पर तेंदुएं की पैरों के निशान कई जगह देखने को मिले हैं। बीहड के निकट बसने वाले ग्रामीण अपने पशुओं को रात के समय पशुबाड़े के अंदर सुरक्षित रखें। जंगल की ओर से आने वाले रास्तों पर आग जला कर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें