फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: प्रोजेक्टर और डिजिटल बोर्ड पर पढ़ेंगे परिषदीय स्कूलों के बच्चे

Mon, 20 Nov 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले के 147 परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को कॉन्वेंट विद्यालयों की तर्ज पर अब स्मार्ट क्लास में पढ़ने की सुविधा मिलेगी। यहां बच्चे प्रोजेक्टर और डिजिटल बोर्ड पर पढेंगे। वहीं, बच्चों को छोटी उम्र से प्रयोगात्मक ज्ञान देने के लिए आठ बीआरसी केंद्रों पर आईसीटी (इन्फॉर्मेशन कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी) लैब बनाई गई हैं।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिले में 1484 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में एक लाख 19 हजार से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इनमें से 147 स्कूलों के बच्चे कॉन्वेंट स्कूलों की तरह स्मार्ट कक्षाओं में पढ़ाई करेंगे। इसके लिए प्रोजेक्टर, कंप्यूटर, साउंड सिस्टम व टीवी लगाया जाएगा। इनके जरिए दीक्षा सहित अन्य एप से भी बच्चों को पढ़ाया जाएगा। सरकार की ओर से पहली बार परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास बनाने के निर्देश जारी होने पर विभागीय स्तर पर विद्यालयों को चिह्नित कर लिया गया है।

सीखने के अनुभव को बढ़ाती है स्मार्ट क्लास
जिला समन्वयक प्रशिक्षण ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि स्मार्ट क्लास में डिजिटल प्रोजेक्टर, मल्टीमीडिया सामग्री और शैक्षिक सॉफ्टवेयर जैसे डिजिटल संसाधनों को शामिल करके छात्रों के सीखने के अनुभव को बढ़ाया जाता है। इस तकनीक का उद्देश्य छात्रों के लिए एक आकर्षक शैक्षिक वातावरण बनाना है। स्मार्ट क्लास बनने के बाद नौनिहालों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


स्मार्ट क्लास में लगेंगे ये उपकरण
75 इंच का इंटैक्टिव फ्लैट पैनल, वायर लैस की-बोर्ड और माउस, वाईफाई डेटा कार्ड मोडम, एचडी वेब कैमरा के साथ स्टाइलेस पेन व अन्य उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। जिन स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनेंगी, वहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए दरवाजों और गेट में दोहरा इंटरलॉक लगवाया जाएगा। खिड़कियां मजबूत रखने के लिए ग्रिल लगाई जाएंगी। प्रधानाध्यापक एवं प्रधान पर इन उपकरणों के रखरखाव की जिम्मेदारी होगी।
-
ये बनेंगे स्मार्ट स्कूल

ब्लॉक विद्यालयों की संख्या
बढ़पुरा 29
बसरेहर 19
भरथना 16
चकरनगर 7
जसवंतनगर 17
महेवा 27
नगर क्षेत्र 7
सैफई 9
ताखा 16
बीआरसी पर बनाई गई आईसीटी लैब
बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ ब्लॉक संसाधन केंद्रों को भी हाईटेक बनाया गया है। जिले में आठ बीआरसी और एक नगर क्षेत्र में से आठ केंद्रों पर आईसीटी लैब बनाए गए हैं। बढ़पुरा बीआरसी पर तकनीकी समस्या के कारण अभी लैब की स्थापना नहीं हो पा रही है। विभागीय लोगों के अनुसार, जल्द यहां भी लैब बनवाई जाएगी। लैब में आवश्यक फर्नीचर के साथ ही सात-सात कंप्यूटर, वायरलेस की-बोर्ड व माउस, मल्टी फंक्शन प्रिंटर, वाई-फाई राउटर, एचडी वेब कैमरा सहित काफी सामग्री लगाई गई हैं।

वर्जन
जिले के 147 परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास चलाया जाएगा। इन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास के लिए प्रोजेक्टर, कंप्यूटर, साउंड सिस्टम एवं टीवी लगाया जाएगा। इससे बच्चों की पढ़ाई बेहतर होगी। - डाॅ. राजेश कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें