उदी। जंगली जानवर को बचाने में शनिवार रात दो कारें आपस में टकरा गईं। हादसे में छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बढपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत इटावा ग्वालियर मार्ग एनएच 92 हाईवे स्थित ग्राम उदी के पास जंगली सूअर को बचाने के दौरान आमने-सामने दो कारों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में भूरे निवासी कुरावल नजीपुर फिरोजाबाद, सुरेंद्र निवासी सैदपुर फिरोजाबाद, जैतपाल, राजबहादुर निवासी सैदपुर फिरोजाबाद सहित करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंचे बढपुरा थाना प्रभारी बेचन कुमार सिंह ने सभी घायलों को उपचार के जिला अस्पताल भेज दिया। यहां सभी को उपचार दिया गया। एसओ ने बताया कि हादसे में छह लोग घायल हुए थे। इनमें से तीन की स्थिति खराब होने पर इलाज चल रहा है।