फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घरों में लगी आग, पांच बकरियां मरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। कोतवाली क्षेत्र के मिराय (बहारपुरा) के चार घरों में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग में जलकर पांच बकरी मर गई। गृहस्थी का सामान, अनाज भी राख हो गया।
विज्ञापन

मिराय (बहारपुरा) गांव निवासी महेश चंद्र ने बताया कि रविवार दोपहर अचानक छप्पर में आग लग गई। लपटें पड़ोसी निर्भय कुमार, सिपाही लाल व रविकुमार के मकान तक पहुंच गई। आग विकराल होती देख गृहस्वामियों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची दमकल ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। महेश चंद्र ने बताया कि आग में पांच बकरी जलकर मर गई और दो बकरियां झुलस गई। करीब सवा लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। निर्भय कुमार का छप्पर, लकड़ी के दरवाजे, खिड़की व गृहस्थी का सामान जल गया। सिपाही लाल की झोपड़ी में रखा भूसा जलकर नष्ट हो गया। रवि कुमार के घर की बाउंड्री क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ितों ने प्रशासन से मदद की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें