अपने खेत पर बैठे दुखी किसान रघुवीर शाक्य अपने परिवार के साथ
- फोटो : ETAWHA
ताखा। ऊसराहार थानाक्षेत्र के नगला गंगे स्थित खेत में रविवार सुबह अचानक बिजली का तार टूटकर खेत पर गिर गया, जिससे करीब तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
ऊसराहार के नगला गंगे निवासी मंगूलाल उर्फ रघुवीर शाक्य ने बताया कि रविवार सुबह खेत में अचानक बिजली का तार टूटकर गिर गया। आग से करीब तीन बीघा में गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर बिजली विभाग ने लाइट बंद की। जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। किसान रघुवीर ने बताया कि बीते साल भी खेत में आग लग गई थी, जिसका मुआवजा अभी तक नहीं मिला है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं कराई जा सकी।