फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में परिवर्तन

Mon, 16 Mar 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की ट्रैफिर व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह से जुट गया है। वाहन संचालकों के साथ अफसरों की बैठक सोमवार को पुलिस लाइन सभागार कक्ष में की गई। इस बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए फैसले लिए गए। इसके साथ ही वाहन संचालकों को नियमों को तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि इटावा से भिंड/ग्वालियर जाने वाली प्राइवेट बसों को सीजीएम चौराहा मजार के पास खाली जगह पर और जीआईसी छात्रावास के सामने खाली जगह पर सवारी भरने का निर्देश दिया गया। अभी बसें सीजीएम चौराहे से ही आगमन व प्रस्थान करेंगी।

इटावा से आगरा जाने वाली प्राइवेट बसें चौधरी पेट्रोल पंप के पास पुल के बगल में खाली जगह पर थाना कोतवाली क्षेत्र में खड़ी होंगी। इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली प्राइवेट बसें फर्रुखाबाद रेलवे क्रासिंग और जीआईसी छात्रावास के सामने खाली जगह पर सवारी भरेंगी। बसें अभी फर्रुखाबाद रेलवे क्रासिंग अशोक नगर की तरफ  से थाना इकदिल से ही आगमन व प्रस्थान करेंगी।
विज्ञापन


इटावा से औरैया जाने वाली प्राइवेट बसें जीआईसी छात्रावास के सामने थाना कोतवाली क्षेत्र में खड़ी होंगी। इटावा से मैनपुरी जाने वाली प्राइवेट बसें जेल के पीछे मजार के पास थाना सिविल लाइन क्षेत्र में खड़ी होंगी। शास्त्री चौराहा स्थित टैक्सी स्टैंड को हटाकर रामलीला ग्राउंड निर्धारित किया गया है।

बैठक में बिना आईडी व टेलीफोन नंबर/मोबाइल नंबर भौतिक सत्यापन किए कोई भी टैक्सी बुकिंग नहीं करने का भी निर्देश दिया गया। चौधरी पंप के पास मैजिक लोडर टैक्सी स्टैंड को हटाकर नुमाइश चौराहा की तरफ  किया गया है। बैठक में एसडीएम सदर, क्षेत्राधिकारी नगर, एआरटीओ, निरीक्षक सिविल लाइन/कोतवाली, उपनिरीक्षक यातायात व प्राइवेट वाहन संचालक आदि मौजूद थे।

वसूली की शिकायत दर्ज कराएं
वसूली की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सीयूजी नंबर 9454400266, अपर पुलिस अधीक्षक 9454401043, क्षेत्राधिकारी नगर 9454401445, उपनिरीक्षक यातायात 9454403289 थानाप्रभारी कोतवाली नगर 9454403276, थानाप्रभारी सिविल लाइन 9454403273 व कंट्रोल रूम 100 नंबर पर दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें