फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से महिला की मौत

Mon, 16 Mar 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की शाम को हुई तेज बारिश के साथ बिजली युवती के ऊपर गिर पड़ी। बिजली गिरने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इकदिल थाना क्षेत्र के मोहल्ला आजादनगर नई बस्ती निवासी शान मोहम्मद की पत्नी नाजमा बेगम (22) रविवार की शाम करीब चार बजे शौचक्रिया के लिए मकान की छत पर बने शौचालय में जा रही थी। उसी समय बारिश के बीच जोरदार बिजली कड़की और नाजमा के ऊपर गिर पड़ी।

इससे नाजमा गंभीर रूप से झुलस गई। तेज धमाका सुनकर मोहल्लावासी दहशत में आ गए। नाजमा के झुलसने की जानकारी होने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल की ओर दौडे़, लेकिन रास्ते में ही नाजमा ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें