फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत विवेकानंद विद्यालय निशानेबाजी का चैंपियन

विज्ञापन
संत विवेकानंद के निदेशक डॉ आनंद को ट्राफी देते एडीआईओएस मुकेश यादव - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। एकलव्य फाउंडेशन की ओर से आयोजित एकलव्य शूटर्स एकेडमी में तीन दिवसीय अंतर्जनपदीय निशानेबाजी प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण उप जिला विद्यालय निरीक्षक डा. मुकेश यादव, संत विवेकानंद स्कूल के प्रधानाचार्य आनंद मोहन, महिला थानाध्यक्ष रजनी सिंह, महिला शिक्षक संघ अध्यक्ष कामना सिंह ने किया।
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज एवं एकेडमी के संचालक राहुल तोमर ने बताया कि प्रतियोगिता में तीन दिनों में कई विद्यालयों के 138 बच्चों ने प्रतिभाग किया है। ग्वालियर, फर्रुखाबाद के शूटरों ने निशानेबाजी प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग किया।
30 बच्चों ने गोल्ड पदक, 30 बच्चों ने सिल्वर पदक, 30 बच्चों ने कांस पदक प्राप्त किया। ओवरऑल चैंपियनशिप में संत विवेकानंद विद्यालय इटावा, प्रथम रनरअप मनभावति स्कूल बसरेहर, द्वितीय रनरअप केंद्रीय विद्यालय रहे।
विज्ञापन

क्लब और एकेडमी कैटेगरी में ओवरऑल चैंपियनशिप टेन एक्स एकेडमी ग्वालियर, प्रथम रनरअप अभिमन्यु एकेडमी फर्रुखाबाद, द्वितीय रनरअप फ्लाई हाई एकेडमी सैफई रहा है। अन्य प्रतिभागियों को प्रणामपत्र दिए गए। मंच संचालन अवनीश त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें