फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 तक शुरू हो जाएगा चंबल पुल पर आवागमन

Mon, 17 Oct 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
चंबल पुल का निरीक्षण करने जाते सांसद भिंड डा. भागीरथ प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उप्र और एमपी की सीमा को जोड़ने वाले चंबल नदी पुल पर चल रहे एप्रोच मरम्मत के कार्य का सोमवार को  भिंड सांसद डा. भागीरथ प्रसाद ने निरीक्षण किया। उन्हाेंने भिंड डीएम इलइया राजा टी, एसपी भिंड नवनीत भसीन के साथ सीमावर्ती चंबल नदी पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य को देखा। संबंधित अधिकारियों से पुल के बार-बार  क्षतिग्रस्त होने के कारणों की जानकारी ली। सांसद ने कहा कि इस पुल के अतिरिक्त अधिक क्षमता वाले एक अन्य पुल के निर्माण का प्रस्ताव बनाकर प्रधानमंत्री को दिया जाएगा। उन्होंने 25 अक्टूबर तक पुल पर आवागमन चालू किए जाने की बात पर कार्यदायी संस्था सेतु निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों की सराहना की।
विज्ञापन

सांसद ने इटावा भिंड रेलवे लाइन पर अतिशीघ्र सुपरफास्ट के साथ कई अन्य ट्रेनों के संचालन का आश्वासन दिया। भाजपा नेता दिनेश भदौरिया ने गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस को वाया आगरा  के स्थान पर वाया उदी होकर चलाने की मांग की। इस दौरान भाजपा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता भदौरिया, भाजपा नेता विपिन जैन, हरिनारायण बाजपेयी, सुशांत दीक्षित, हैप्पी जैन, अलोक भदौरिया, दिनेश भदौरिया आदि ने सांसद का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें