फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: 22 और 23 को छोटे वाहनों के लिए बंद रहेगा चंबल पुल

Wed, 20 Dec 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
उदी। बरेली ग्वालियर मार्ग पर पड़ने वाले चंबल पुल की आईआईटी कानपुर के सिविल इंजीनियर जांच करेंगे। टीम 22 और 23 दिसंबर वाहनों की क्षमता परखेगी। इसके समय सुबह सात बजे से पुल बंद रहेगा।
विज्ञापन

डीएम अवनीश राय ने बताया कि उक्त अवधि में जनपद भिण्ड की ओर जाने वाले भारी वाहन जालौन अथवा शिकोहाबाद होते हुए भिण्ड जाएंगे। वहीं जनपद भिंड से आगरा/कानपुर की ओर आने वाले भारी वाहन शिकोहाबाद अथवा जालौन होते हुए आएंगे। मार्ग पर हल्के वाहनों के प्रवेश को भी प्रतिबंधित किए जाने की स्थिति में जनपद भिंड की ओर जाने वाले हल्के वाहन जालौन अथवा शिकोहाबाद होते हुए भिंड जाएंगे या उदी चौराहा से चकरनगर-सहसों-फूफ होते हुए भिंड जाएंगे तथा जनपद भिंड से आगरा/कानपुर की ओर आने वाले हल्के वाहन शिकोहाबाद अथवा जालौन होते हुए आएंगे। फूफ-सहसों-चकरनगर से उदी चौराहा होते हुए इटावा आएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें