फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर कार का टायर फटने से युवक की मौत

Sat, 30 Dec 2017 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
दीपल सक्सेना (फाइल फोटो) - फोटो : amarujala
विज्ञापन
ऊसराहार।  आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना ऊसराहार क्षेत्र के भरतिया कोठी के पास तेज गति से जा रही कार के   एक साइड के दो टायर अचानक फटने से गाड़ी पलट गई। जिससे कार सवार एक युवक की  मौत हो गई। जबकि पत्नी, मां और चालक को गंभीर चोटें आईं। घायलों को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


साउथ सिटी कॉलोनी लखनऊ निवासी सिविल सेवा के अधिकारी दीपल सक्सेना पत्नी साक्षी और मां रश्मि देवी के साथ आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे। दीपल दिल्ली में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में प्रशिक्षु आईएएस थे। इनका चयन 2015 में हुआ था। मई-2018 में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में तैनाती होनी थी।

कार चालक संदीप कुमार गाड़ी चला रहा था।  जैसे ही वह थाना ऊसराहार क्षेत्र के भरतिया कोठी की तरफ से निकले अचानक उनकी कार के एक साइड के दो टायर फट गए।  इस पर दीपल की मौके पर ही मौत हो गई।  उनकी पत्नी साक्षी देवी मां रश्मि देवी एवं  चालक को चोटें आई। दीपल पत्नी और मां के साथ दिल्ली में खरीदे गए फ्लैट में शिफ्ट होने के लिए जा रहे थे। 
विज्ञापन


गाड़ी में सारा सामान रखा था। दीपल की शादी 11 दिसंबर को हुई थी। उसकी पत्नी साक्षी की मेंहदी भी हाथ से नहीं छूटी थी और ये हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास खेतों में काम कर रही ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर यूपी-100 की गाड़ी के स्टाफ ने घायलों को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया।

आपके साथ रात और दिन, आपके साथ हमेशा हम रहेंगे साथ-साथ
एक्सप्रेस वे पर गाड़ी के टायर फटने से हुई मौत में लखनऊ निवासी दीपल सक्सेना ने जब 27 दिसंबर को अपने फेसबुक पेज पर अपनी जीवन संगिनी साक्षी माथुर के साथ 11 दिसंबर को हुई शादी के फोटो के साथ यह वक्तव्य लिखा होगा तब ये नहीं सोचा होगा कि इससे ठीक तीसरे दिन वह हमेशा के लिए साथ छोड़कर चले जाएंगे।  सिविल सेवा में अधिकारी दीपल सक्सेना की शादी इसी माह जयपुर निवासी साक्षी माथुर के साथ हुई थी।  शादी के बाद वह पहली बार अपनी तैनाती के स्थान नई दिल्ली में अपनी नव विवाहिता पत्नी और मां लक्ष्मी के साथ रहने के लिए सामान लेकर जा रहे थे। दीपल के पिता चंद्र प्रकाश सक्सेना लखनऊ में बैंक अधिकारी हैं, दीपल की मौत से सदमे में हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें