फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, एक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इटावा-भरथना मार्ग पर बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे बेकाबू कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां नाजुक हालत में पिता को सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, कार सवार मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन




लखना निवासी संजू (40) व उसका पुत्र भोले (20) नवीन मंडी में पल्लेदारी का काम करते हैं। बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह बाइक से मंडी आ रहे थे। जैसे ही वह इटावा-भरथना मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे पिता-पुत्र उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद कार सवार गाड़ी समेत भागने में सफल रहा। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर श्याम मोहन ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। संजू के सिर में गंभीर चोट होने पर उसे सैफई के लिए रेफर कर दिया। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी के थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि हादसे की जानकारी हुई है। आरोपी कार चालक को खोजबीन कर पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें