फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: नीलांचल और सूबेदार स्पेशल देर आईं, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। होली की छुट्टियों के बाद जहां यात्रियों के लौटने का सिलसिला जारी है तो वहीं ट्रेनों की लेटलतीफी ने परेशानी बढ़ा रही है। बुधवार को कई ट्रेनें देर से आईं तो यात्रियों को असुविधा हुई। वहीं, रोडवेज बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या बेहद कम रही।
विज्ञापन




शकुर बस्ती से सूबेदारगंज जाने वाली ट्रेन दो घंटे की देर से इटावा स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन के आने का समय शाम 6:50 बजे है जबकि यह ट्रेन नौ बजे के बाद पहुंची। आम्रपाली एक्सप्रेस भी करीब आधा घंटा देर से आई। सबसे ज्यादा नीलांचल एक्सप्रेस ढाई घंटे से ज्यादा देर से पहुंची। इस ट्रेन का पहुंचने का समय शाम 4:48 बजे है। यह ट्रेन शाम साढ़े सात बजे पहुंची।
ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को काफी असुविधा हुई। जिन लोगों की ट्रेनों में सीटें आरक्षित थीं उन्हें ट्रेन का इंतजार करने को मजबूर होना पड़ा। वहीं सामान्य टिकट से सफर करने वाले यात्री दूसरी ट्रेनों से टुकड़ों में सफर करते हुए अपने गंतव्य को रवाना हुए। होली त्योहार के बाद यात्रियों के नौकरी पर जाने का सिलसिला जारी है। इसका असर स्टेशन पर दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें