बकेवर। बकेवर भरथना रोड पर लुधियानी माइनर पुलिया के पास बुधवार देर शाम ट्रैक्टर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर समेत भाग निकला।
लवेदी गांव निवासी कार सवार आनंद ने बताया कि वह बुधवार की शाम कार से अनुज, स्वाती और दो बच्चे कुल पांच लोग लवेदी से भरथना की ओर जा रहे थे। भरथना की ओर से आ रहे अज्ञात ट्रैक्टर ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था।
सूचना पर पहुंची बकेवर थाना पुलिस ने कस्बा चौकी पर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फरार ट्रैक्टर व चालक की तलाश की जा रही है। घटना के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।