फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर में घुसा कैंटर चालक घायल

Fri, 07 Aug 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाइवे पर शिवम कोल्ड स्टोर के सामने हाइवे किनारे खड़े डंपर में पीछे से कैंटर घुस गया। हादसे में कैंटर की केबिन क्षतिग्रस्त हो गई और घायल चालक फंस गया। काफी मशक्कत के बाद उसे केबिन से बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे हाइवे निर्माण कार्य में लगा डंपर सड़क पर खड़ा था। इसी बीच इटावा की ओर से आ रहा कैंटर सड़क पर खड़े डंपर से टकरा गया। हादसे में कैंटर चालक घायल हो गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पब्लिक की मदद से केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवाया। पहचान नहीं हो सकी है।

डंपर की टक्कर से किशोर की मौत
भरथना (इटावा)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेर मार्ग नगला भगत और नगला जलाल के बीच डंपर की टक्कर लगने से एक किशोर की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह पिंटू (15) पुत्र जिलेदार अपने किसी काम से भरथना जा रहा था। बेर मार्ग पर नगला भगत और नगला जलाल के पास एक डंपर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। एक्सीडेंट के बाद चालक गाड़ी को मौके से भगा ले गया।

सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और जानकारी पुलिस के साथ ही मृतक के परिजनों को दी। भरथना थाना प्रभारी बलवीर सिंह यादव मयफोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे।

मौके पर पहुंचे परिजन किशोर का शव देखकर बेसुध होकर रो पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के चाचा मोहन पुत्र हजारीप्रसाद ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हादसों में आठ लोग घायल
इटावा। जिले के अलग अलग स्थानों पर हुए सडक हादसों में आठ लोग घायल हो गए।

पहली घटना चकरनगर के पास हुई जहां सफारी की चपेट में आने से सरिता यादव पत्नी कल्याण सिंह स्वाति पुत्री मुकेश निवासी नखासा इटावा रवींद्र पुत्रसुघर सिंह निवासी बरौली,सुभाष पुत्र सत्येंद्र सिंह,रोहित पुत्रचंद्रसेन निवासी बकेवर, विश्वनाथप्रताप पुत्र मुकेश निवासी नगलाताल घायल हो गए।

दूसरी घटना शास्त्री चौराहे के पास हुई जहां कार की चपेट में आने से बीना मिश्रा पत्नी राम शंकर निवासी ऊसराहार घायल हो गई।इसके अलावा बस की चपेट में आने से साहिल पुत्र हरीश निवासी इकदिल घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें