फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर की टक्कर से महिला की मौत

Wed, 14 Dec 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
प्रतीकात्‍मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा से दवा लेकर लौट रहे बाइक सवार देवर और भाभी को नेशनल हाईवे स्थित ग्राम बिजौली के निकट कंटेनर ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दोनों लोगाें को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

औरैया जनपद के अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम वीरपुर निवासी विवेक सिंह पुत्र संजीव सिंह बुधवार दोपहर बीमार भाभी नीतू पत्नी पवन कुमार को इटावा में डाक्टर को दिखाने के बाद बाइक से वापस गांव जा रहा था। ग्राम बिजौली के निकट पीछे से तेज गति से आ रहे कंटेनर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें दोनाें लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल भेजा। उपचार के दौरान नीतू ने दम तोड़ दिया। विवेक हेलमेट लगाए था, इस कारण उसकी जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें