कस्बा लखना में भोगनीपुर नहर झाल पुल की टूटी बाउन्ड्री वॉल
- फोटो : ETAWHA
लखना। लखना स्थित भोगनीपुर नहर झाल पुल की बाउंड्री एक माह से टूटी पड़ी है, जिसकी अनदेखी कहीं भारी न पड़ जाए। यहां से राहगीरों को निकलने में परेशानी हो रही है।
भोगनीपुर नहर झाल पुल लखना के पुल की बाउंड्रीवाल एक माह पूर्व टूटकर गिर गई थी। यह ग्राम करौंधी, अड्डा ज्ञान सिंह, नगलाकले, रामनगर, रानीपुरा गांव के लोगों के लिए आम रास्ता है। बाउंड्रीवाल न होने से लोगों को नहर में गिरने का डर बना रहता है। कुछ दिन पूर्व ग्राम करौंधी का एक बालक लखना स्थित कोचिंग से घर लौटते समय नहर में गिर गया था, जिससे उसका पैर टूट गया था।
ग्रामीण अरुण यादव, कल्लू एडवोकेट, दीपू पाल, शिवसिंह यादव, सुखबीर सिंह, उत्तम सिंह, आजाद यादव, रामू, प्रधान नत्थू सिंह दोहरे व सतीश शर्मा ने भोगनीपुर नहर विभाग के अधिशासी अभियंता से पुल की बाउंड्रीवाल का निर्माण कराने की मांग की है। इस संबंध में नहर विभाग के अवर अभियंता प्रदीप चौहान ने बताया कि नहर में पानी कम होने के बाद बाउंड्री बनवाने का काम कराया जाएगा।