फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: एचटी लाइन की चपेट में आया बंदर झुलस कर दुकान पर गिरा, लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। कस्बा लखना के नए नहर पुल के पास लोहे की गुमटी के ऊपर से निकली एचटी लाइन की चपेट में सोमवार रात एक बंदर आ गया। करंट से झुलसकर बंदर गुमटी के ऊपर आ गिरा जिससे खोखे में आग लग गई। दुकान में करीब ढाई लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

कस्बा लखना के महेश्वरी मुहाल निवासी राहुल ने बताया कि नकदी, नमकीन, बिस्कुट, फ्रीजर समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। दुकान से धुआं उठता देखकर पिता प्रमोद कुमार को सूचना दी। राहुल समेत अन्य लोग जब तक मौके पर पहुंचते तब तक दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। मंगलवार सुबह तहसील प्रशासन भरथना को सूचना दी गई है। चेयरमैन गणेश शंकर पोरवाल, सीतेश दुबे, राजू परिहार, बंटी तोमर समेत अन्य लोगों ने जिलाधिकारी से दुकानदार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें