फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बिजली निगम के अफसरों व कार्यालय के नहीं उठते फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारियों ने डीएम के समक्ष बिजली निगम के अफसरों के सीयूजी नंबर व कार्यालय के फोन न उठने व बंद रहने की शिकायत रखी। डीएम ने नाराजगी जताते हुए अफसरों को 24 घंटे फोन चालू रखने व लोगों के फोन उठाकर उनकी समस्या सुनने की हिदायत दी। दोबारा शिकायत मिलने पर कार्रवाई की संस्तुति किए जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिला व्यापार बंधु की बैठक हुई। डीएम ने विधिक माप विज्ञान (नाप-तौल) से संबंधित नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर उपयोग किए जाने वाले कंप्यूटरीकृत कांटों के साथ 250 ग्राम का प्रमाणित फिजिकल बाट जरूर रखें। बताया कि फिजिकल बाट पर प्रत्येक दो वर्ष में विभाग से मुहर लगवाना आवश्यक है, जबकि कंप्यूटरीकृत कांटों का सत्यापन कराना और मुहर लगवाना हर साल जरूरी है।
व्यापारियों ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय के पास सड़क पर लगने वाले स्थायी बाजार के कारण जाम की समस्या उठाई। डीएम ने संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य को पत्र लिखकर बाजार सड़क पर न लगाने के निर्देश दिए। बैठक में अंग्रेजों के नाम वाले बाजारों के नाम बदलने का मुद्दा भी उठा। डीएम ने बताया कि यह एक निर्धारित प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिसमें प्रस्ताव नगर पालिका परिषद से पारित होने के बाद शासन को भेजा जाता है। शासन स्तर से स्वीकृति प्राप्त होने के बाद ही इस संबंध में कार्रवाई संभव है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने नवीन गल्ला मंडी स्थित फल मंडी में जलभराव एवं गंदगी की समस्या पर मंडी परिषद के अधिकारियों को सफाई कराने और नियमित रूप से कूड़ा उठाने के लिए कहा। बैठक में एआरटीओ प्रवर्तन हुमा परवीन, राजस्व विभाग के अधिकारी समेत व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें