फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बस खड्ढ में गिरी, 15 यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर (इटावा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर रविवार सुबह नोएडा से बिधूना जा रही ट्रैवल्स एजेंसी की बस बेकाबू होकर बिजली के खंभे से टकराकर सड़क किनारे खड्ढ में घुस गई। हादसे में 15 यात्री घायल हो गए, इसमें चार का सरसईनावर सीएचसी में इलाज कराया। अन्य यात्री दूसरे वाहनों से रवाना हो गए। यात्रियों के अनुसार चालक को झपकी आने से हादसा हो गया।
विज्ञापन

ट्रैवल्स एजेंसी की स्लीपर बस नोएडा से करीब 60 सवारियां लेकर बिधूना के लिए चली थी। चालक ने चौपला कट से बस को सर्विस रोड पर उतार लिया। रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे हरदू गांव के पास बस बेकाबू होकर खंभे में टकराने के बाद सड़क किनारे खड्ढ में जा घुसी। हादसे के बाद चालक और बस के स्टाफ भाग निकला।
यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना देकर यात्रियों को बस निकालना शुरू किया। कुछ देर में ऊसराहार थाना प्रभारी गंगादास गौतम और चौबिया थाना प्रभारी जेपी सिंह भी फोर्स के साथ पहुंच गए। एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सरसईनावर सीएचसी भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

चौबिया थानाध्यक्ष ने बताया कि एरवाकटरा निवासी आलोक, बिधूना निवासी अमन, सोनाक्षी और रामदेवी का सीएचसी में इलाज कराया गया। बिधूना के सतीश, शिल्पा, गुड्डी अजीतमल थाना क्षेत्र के चपटा निवासी सर्वेश कुमार को भी मामूली चोटें आईं हैं। बस नंबर के आधार पर बस मालिक और चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें