फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज की होली ने सैफई महोत्सव में भरे रंग

Sat, 26 Dec 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव में शनिवार की रात्रि यश भारती से सम्मानित ब्रज के लोकगीत कलाकार मुरारी लाल शर्मा ने ब्रज की होली के रंग चहुंओर बिखेरे। वहीं जूनियर लक्खा एंड पार्टी ने देवी गीतों की धुनों पर भक्ति की रसधारा बहाई। दोनों कार्यक्रमों को देखने एवं सुनने के लिए श्रोता पंडाल में डटे रहे।
विज्ञापन


सबसे पहले यश भारती से सम्मानित कलाकार मुरारीलाल शर्मा ने मंगल भवन अमंगल हारी गीत गाकर ईश्वर की स्तुति की। इसके बाद मोरध्वज आयो रसिया गीत पर कलाकारों ने मनोहारी मयूर नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद फूलों की होली खेली गई। दर्शकों ने तालियां बजाकर कार्यक्रम का आनंद लिया।

इसके बाद जूनियर लक्खा एंड पार्टी के कलाकारों ने देवी जागरण का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। देवी गीतों की धुनों पर श्रोता जमकर झूमे। इससे पूर्व पीसीएफ के चेयरमैन आदित्य यादव अंकुर, सांसद तेज प्रताप सिंह यादव एवं उनकी पत्नी राजलक्ष्मी ने मंच पर पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें