फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने पर प्रेमी ने की शॉकर मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। प्रेमिका की हत्या के आरोपी युवक को शुक्रवार को बकेवर थाना पुलिस ने रेंज कोठी के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त बाइक का शॉकर और चाकू बरामद किया गया है। उसने प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने के कारण हत्या को अंजाम दिया।
विज्ञापन

मडौली गांव निवासी जबर सिंह की बेटी रूचि 21 जुलाई की देर शाम खेत में चारा काटने गई थी। वहां गांव का अमित बाबू उर्फ खुशीलाल भी पहुंच गया। शराब के नशे में धुत अमित बाइक का शॉकर और जहर लेकर गया था। अमित और रुचि में किसी बात पर कहासुनी हुई। इसके बाद अमित ने बाइक के शॉकर से सिर पर चार पांच वार कर रुचि की हत्या कर दी। फिर गांव आकर अमित ने भी जहर खा लिया था। ग्रामीणों ने उसे जिला अस्तपाल में भर्ती कराया था। रुचि के पिता ने बकेवर थाने में अमित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी अमित को रेंज कोठी के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बाइक का शॉकर व चाकू बरामद किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अमित ने बताया कि रुचि के सात साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घर वालों ने रुचि का विवाह कहीं और तय कर दिया था। रुचि को घरवालों की मर्जी से विवाह करने से मना किया था, वह नहीं मानी तो हत्या कर दी।
पुलिस हिरासत में अस्पताल में भर्ती था अमित
हत्या के बाद अमित ने गांव में जहर खा लिया था। ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जबर सिंह की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्जकर पुलिस ने अमित को अस्पताल में ही हिरासत में ले लिया था। अस्पताल से छुट्टी होने के बाद पुलिस उसे साथ ले गई थी और शुक्रवार को बकेवर के रेंज कोठी के पास गिरफ्तारी दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें