महेवा। बकेवर थाना क्षेत्र के तहत कंचन गैस एजेंसी के पास हाईवे पर एक बाइक सवार ने सड़क के किनारे खड़े युवक को टक्कर मारकर घायल कर दिया। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
उझियानी गांव निवासी अरविंद पाल पुत्र सालिगराम मंगलवार सुबह बाइक से लखना जा रहे थे। कंचन गैस एजेंसी के पास वह एक दुकान से पान मसाला खरीदने लगे। तभी एक अन्य बाइक सवार युवक ने उनके टक्कर मार दी। अरविंद सड़क पर गिरकर घायल हो गया। राहगीरों ने महेवा सीएचसी पहुंचाया। जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। संवाद