फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावित्री ने 10, सरिता और शिवपाल ने दिए पांच-पांच लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोरोना महामारी से निपटने के लिए तीनों विधायकों ने अपनी निधि से जिला प्रशासन को धनराशि दी है। भरथना विधायक सावित्री कठेरिया ने 10 लाख, सदर विधायक सरिता भदौरिया और जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह ने पांच-पांच लाख रुपये दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी जेबी सिंह ने बताया कि शहर को सैनिटाइज करने के लिए प्रशिक्षण देकर नगर पालिका करीब 50 प्रशिक्षित सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है। सरकारी कार्यालयों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, अस्पताल सहित भीड़ भाड़ वाले इलाकों में छिड़काव हो चुका है, अब गलियों में कराया जा रहा है। कलक्ट्रेट में हाइपो सोडियम क्लोराइड का छिड़काव कराया गया। नगर पालिका ने छिड़काव के लिए 36 स्प्रिंकलर मशीनें भी खरीदी हैं। शहर में जागरूकता के लिए 80 होर्डिंग लगवाए गए हैं। दो प्रचार वाहन पंफलेट बांट रहे हैं। विधायक निधि से संबंधित विधायकों के क्षेत्र में सैनिटाइज, मास्क और महामारी से निपटने के लिए अन्य इंतजाम किए जाएंगे।
घरों में रहें, तभी हारेगा कोरोना : शिवपाल
जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह ने कहा कि कोरोना वारयस का मुकाबला हम सबको सजग रहकर करना है। लोग घरों में ही रहें। बहुत आवश्यक होने पर ही घर से निकलें। शासन प्रशासन के सुझावों का पालन करें। बचाव ही कोरोना का प्रमुख इलाज है। लॉकडाउन का पूरी तरह पालन करें।
विज्ञापन

घर में ठहर जाएं, कोरोना को हराएं : सरिता
सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि घर के अंदर ठहकर कहर ही हम कोरोना को पूरी तरह हरा सकते हैं। घर में खाने पीने का सामान खत्म होने पर ही बाजार जाएं। घर के बाहर भी भीड़ लगाकर न बैठें। एक दूसरे से दूरी बनाए रखें। कुछ दिन संयम बरत लें, सब ठीक हो जाएगा। लॉकडाउन का पालन करना बहुत जरूरी है।
सामाजिक दूरी बहुत जरूरी : सावित्री
भरथना विधायक सावित्री कठेरिया ने कहा कि कोरोना से जंग में सामाजिक दूरी बहुत जरूरी है। इस समय मंदिर, बाजार और शादी ब्याह में नहीं जाना है। सभी छोटे बड़े कार्यक्रम रद कर दें। कम से कम लोगों से एक मीटर की दूरी बनाकर ही रहना है। खुद जागरूक हों और दूसरों को भी जागरूक करें। लॉकडाउन हमारी जिंदगी के लिए बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें