फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावा की तरह दहाड़ते थे दोनों साहिबजादे : कमलावती

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भाजपा कार्यालय पर शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसमें साहिबजादों को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व महिला कल्याण बोर्ड निगम अध्यक्ष कमलावती सिंह ने कहा कि वीर बाल दिवस (साहिबजादा दिवस) गुरु गोबिंद सिंह जी के बेटों के बलिदानों के सम्मान में मनाया जाता है। गुरु गोबिंद सिंह के बेटे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह ने छोटी उम्र में ही धर्म की रक्षा के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी थी।
विज्ञापन




ये दोनों छावा की तरह दहाड़ते थे और आज भी इनकी शहादत लोगों को याद है। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि वीर बाल दिवस मनाने की शुरुआत 9 जनवरी, 2022 को श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के मौके पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि भारतीय इतिहास में अद्वितीय साहस, त्याग और अडिग आस्था की याद दिलाता है। देशभर में इस दिन को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है, यह दिवस धर्म और संस्कृति पर अडिग रहने और भय का निर्भीकता से मुकाबला करने की सीख देता है।

संचालन कार्यक्रम संयोजक व जिला उपाध्यक्ष देवप्रताप भदौरिया ने किया। पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत, जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी, सरदार दलजीत सिंह, सरदार मनप्रीत सिंह, सरदार मोहन सिंह, जिला उपाध्यक्ष हरनाथ कुशवाह, शिवकिशोर धनगर, जिला मंत्री रजत चौधरी, डॉ. ज्योति वर्मा, ममता कुशवाहा, चक्रेश जैन, राहुल राजपूत, कोषाध्यक्ष संजीव भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें