फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: प्रधान डाकघर में बने पासपोर्ट दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर के प्रधान डाकघर में संचालित पासपोर्ट दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी का ई-मेल बुधवार को आया। पुलिस बल, डॉग स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर को खाली कराया और चेकिंग अभियान शुरू किया। कई घंटों तक हर कोने की तलाशी ली गई लेकिन कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक न मिलने पर राहत की सांस ली।
विज्ञापन




सुबह करीब 11 बजे डाकघर के विभागीय ग्रुप में एक ईमेल की सूचना मिली, जिसमें प्रधान डाकघर में बने पासपोर्ट दफ्तर व वॉशरूम में साइनाइड गैस से भरे 19 बम रखे होने की धमकी दी गई। ई-मेल में दोपहर 2 बजकर 10 मिनट का समय भी तय किया गया था। सूचना मिलते ही डाकघर प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल पुलिस को जानकारी दी गई। सीओ सिटी अभय नारायण राय, सर्विलांस, स्वाट टीम समेत सदर कोतवाली, सिविल लाइंस समेत पुलिस टीम ने डॉग स्क्वॉड की मदद से परिसर की सघन तलाशी और कॉम्बिंग अभियान चलाया गया। प्रधान डाकघर अधीक्षक घनश्याम ने बताया कि उन्हें लखनऊ ई-मेल से पासपोर्ट दफ्तर व वॉशरूम में बम रखे होने की सूचना मिली थी। सीओ सिटी ने बताया कि किसी अराजकतत्व ने झूठी अफवाह फैलाई है। अब साइबर सेल की टीम उस अज्ञात ईमेल आईडी की जांच कर रही है, जिससे यह धमकी भेजी गई थी। जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें